कैथवलिया में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में रूट चार्ट और पार्किंग का निर्धारण
पूर्वी चंपारण। कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर में भव्य शिवलिंग की स्थापना के दौरान ट्रैफिक के कुछ खास नियम लागू किए गए है । इसको लेकर पार्किंग से लेकर आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है। कैथवलिया के कार्यक्रम का ट्रैफिक नियम 16.01.26 के रात्रि से दिनांक 17.01.26 के संध्या तक लागू रहेगा। जानकारी के मुताबिक चकिया से केसरिया के बीच मुख्य पथ पर भारी वाहन का परिचालन बन्द रहेगा।केसरिया की तरफ से कार्यक्रम में आने वाले बसों को केसरिया हाई स्कुल में पार्किंग कर दिया जायेगा।राजपुर चौक के उत्तर चकिया केसरिया मुख्य पथ पर बेरिकेटिंग लगाया जायेगा तथा केसरिया की तरफ से आने वाली वाहनों को साहेबगंज, कोटवा एवं कल्याणपुर थाना की तरफ मोड़ दिया जायेगा।
कोटवा , कल्याणपुर और साहेबगंज की तरफ से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को राजपुर स्थित इण्डिन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास मुख्य पार्किंग स्थल में पार्किंग किया जायेगा।चकिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी / मालवाहक वाहनों को चकिया से ही एनएच 27 पिपराकोठी / मुजफ्फरपुर की तरफ मोड़ दिया जायेगा। चकिया की तरफ से कार्यक्रम में आने वाली कार एवं मोटरसाईकिल को वृंदावन इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास ड्रॉप गेट पर रोक कर निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर मोड़ दिया जायेगा।
इसके अलावे पार्किंग स्थलों को भी निर्धारित किया गया है। चकिया की तरफ से आने वाली वाहनों के लिए इण्डिन ऑल पेट्रोल पम्प वृंदावन पर पार्किंग होगा। विराट रामायण मंदिर के नजदीक वीवीआईपी पार्किंग की व्यवस्था के तहत प्रशासनिक वाहनों के लिए पार्किंग स्थल मंदिर के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित ईंट भट्ठा चिमनी के पास किया गया है।
वही राजपुर स्थित इण्डिन ऑल पेट्रोल पम्प के नजदीक भी मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है। केसरिया से दक्षिण की ओर से आने वाले वाहन हाई स्कूल के पास पार्किंग स्थल में लगेंगे।केसरिया से आने वाले पब्लिक का प्रवेश शर्मा मुखिया के पेट्रोल पम्प राजपुर की ओर से होगा। वही चकिया से आने वाले पब्लिक का प्रवेष-शीतलपुर स्थित पेट्रोल पम्प (अब्बु मार्ट के पास) से निर्धारित है।
वीवीआईपी प्रवेष कैथवलिया मठ को जाने वाले रास्ते से चकिया केसरिया मुख्य पथ ड्रॉप गेट होगा।इण्डिन ऑल पेट्रोल पम्प वृंदावन मुख्य पार्किंग स्थल के पास ड्रॉप गेट बनाया गया है। जिससे पहले ही वाहन का परिचालन हो सकेगा। इसके अतिरिक्त अन्य छोटे कट/मार्ग/मोड़ पर ड्रॉप गेट / बेरिकेटिंग एवं बल की प्रतिनियुक्ति की आवष्यकता होगी, जो अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनु०पु०पदा० चकिया के द्वारा निर्गत संयुक्तादेष में निर्धारित स्थलों एवं बिन्दुओं के अनुसार रहेगा।

