सेमरा में कार व ई-रिक्शा मे भिड़ंत, ई रिक्सा के परखच्चे उड़े,तीन शिक्षिका जख्मी।

सेमरा में कार व ई-रिक्शा मे भिड़ंत, ई रिक्सा के परखच्चे उड़े,तीन शिक्षिका जख्मी।
Facebook WhatsApp


-स्कूल से ई रिक्शा से शहर लौट रही थी तीनो शिक्षिका।
-जख्मी शिक्षिका को ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मोतिहारी।मोतिहारी-छपवा एनएच 28 सड़क पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा भेलाछपरा चौक के समीप कार और ई-रिक्शा के आमने-सामने की टक्कर हुई। जिससे ई रिक्सा परखच्चे उड़ गए। ई रिक्सा पर सवार में तीन महिलायें ज़ख़्मी हो गयी है। सभी जख्मी महिला को ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बताया जाता है कि हुंडई कंपनी की उजला वेन्यू कार मोतिहारी से छपवा जा रहा था। जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। जिससे ई रिक्शा में बैठी तीन महिला जख्मी हो गई।

तीनो महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है। वही कार चालक को भी हल्की चोटे आई है। ई-रिक्शा पर सवार तीनों महिलाएं सरकारी विद्यालय की शिक्षिका बताई जा रही हैं। जो विद्यालय से छुट्टी के बाद शहर लौट रही थीं। वही दुर्घटना के चपेट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी छतिग्रस्त हो गया है। स्कूटी सवार बालबाल बच गया है। घटना के बाद वहा अफरातफरी मच गयी थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page