साइबर ठगी के मास्टर माइंड रोमियो सहित चार गिरफ्तार
– भारी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड बरामद
मोतिहारी। साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी में रक्सौल सभ्यता नगर का मास्टरमाइंड मोहित राज उर्फ रोमियो उर्फ रोमी , कुंदन कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू रामगढ़वा , नीरज कुमार रक्सौल हरनाही शामिल है।
इनलोगों के पास से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले में साइबर थाना अध्यक्ष अभिनव पाराशर ने बताया है कि ये अपराधी लोगों को अधिक पैसा कमाने का लालच देकर उनका बैंक डिटेल्स , पासवुक और सिम कार्ड आदि प्राप्त कर लेते थे। जिससे साइबर फ्रॉड का काम करते थे।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने बिहार के अलावे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु आदि राज्यों में भी लोगों से ठगी किया है। पुलिस टीम में साइबर थाना अध्यक्ष श्री पाराशर के अलावे इंस्पेक्टर मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रत्यूष कुमार विकी, शिवम कुमार आजाद सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

