एनएच पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

एनएच पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
Facebook WhatsApp

सुगौली।शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे छपवा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-28 डी पर कसाब टोला पुल के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रक्सौल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। नतीजतन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुगौली बाजार वार्ड संख्या 8 निवासी अजय प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार के रूप में की गई है।

इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने  इसकी सूचना  स्थानीय थाना पुलिस को दी। तत्पश्चात  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।  

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page