सीएम की यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

सीएम की यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में
Facebook WhatsApp


-विभिन्न विभागों के अधिकारी डेटा तैयारी में जुटे
मोतिहारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के यात्रा पर निकल रहे है। इस बार उनकी यात्रा खरमास उतरने के बाद 16 जनवरी से पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। जिसमें वे 17 जनवरी को मोतिहारी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन उनकी पार्टी जदयू सहित एनडीए के लोग पूरी तरह से तैयारी में जुट गए है।

सीएम 17 जनवरी को गांधी मैदान में एक मीटिंग को संबोधित करेंगे। जहां से वे बंजरिया पंडाल में बाजार समिति के एक भवन के उद्घाटन करेगे। इस बीच अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक किए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

संभावना जताई जा रही है कि वे केसरिया के कैथवलिया में विशाल शिवलिंग की स्थापना में भाग लेंगे। इस बार मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में किस विभाग की समीक्षा कर दें और कौन कौन सी रिपोर्ट मांग कर दे, यह तो समय बताएगा, बहरहाल इसको लेकर सभी विभाग के अधिकारी और कर्मी पूरी मुस्तैदी बरत रहे है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page