पेवर ब्लॉक से फुटपाथ के निर्माण से शहर की आधारभूत ढांचा होगी सुदृढ़: मेयर 

पेवर ब्लॉक से फुटपाथ के निर्माण से शहर की आधारभूत ढांचा होगी सुदृढ़: मेयर 
Facebook WhatsApp

– एक करोड़ 65 लाख 29600 की लागत से परियोजना पूरा करने का काम जोरों पर

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी अंतर्गत छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक मुख्य सड़क के दोनों ओर ₹1,65,29,600/- (एक करोड़ पैंसठ लाख उनतीस हजार छह सौ रुपये) की लागत से पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग एवं फुटपाथ निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस परियोजना के पूर्ण होने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही सड़क की चौड़ाई में वृद्धि होने से यातायात जाम की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। यह कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

उक्त निर्माण कार्य से विशेष रूप से छतौनी बस स्टैंड, नरेगा पार्क एवं मिशन चौक की ओर आने-जाने वाले शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। नगर निगम मोतिहारी शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर गुणवत्तापूर्ण फुटपाथ एवं सड़क विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। नगर निगम मोतिहारी नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा सके।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page