रक्सौल में इनकम टैक्स की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी,कई प्रतिष्ठित लोगों के ठिकानों पर जांच

रक्सौल में इनकम टैक्स की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी,कई प्रतिष्ठित लोगों के ठिकानों पर जांच
Facebook WhatsApp

रक्सौल। इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी एवं कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, तनिष्क शोरूम एवं हीरो शोरूम के मालिक मोहम्मद कलीम से जुड़े लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मोहम्मद कलीम से जुड़े भोला गुप्ता के आवास पर भी जांच में जुटी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम पिछले छह महीनों से मोहम्मद कलीम की गतिविधियों पर नजर रख रही  थी। नतीजतन सुनियोजित रणनीति के तहत विभाग ने एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 35 गाड़ियों और लगभग 150 अधिकारियों एवं जवानों की टीम शामिल थी।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय सुरक्षा बलों का भी सहयोग लिया गया। सोमवार को तीसरे दिन भी जांच टीम शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों के घरों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अब तक मिले सबूतों के आधार पर दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और नए ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page