युवा दिवस पर एमएस.कॉलेज में नशा मुक्ति विषयक विशेष संवाद आयोजित

युवा दिवस पर एमएस.कॉलेज में नशा मुक्ति विषयक विशेष संवाद आयोजित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शहर के मुंशी सिंह महाविद्यालय की एनएसएस. इकाई एवं सेहत केंद्र इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “नशा-मुक्ति” विषयक एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में सदर अस्पताल में कार्यरत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. नगमा ज़मीर ने नशे के मनोवैज्ञानिक प्रभावों, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। डॉ. नगमा ने  घोषणा किया कि मुंशी सिंह कॉलेज से जुड़े शुभम प्रकाश (औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग) एवं राज रंजन कुमार (मुंशी सिंह लॉ कॉलेज) द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित साइकोमेट्रिक टेस्ट आधारित करियर गाइडेंस के क्षेत्र में एक स्वदेशी स्टार्टअप “स्वास्थ्य माइंड साइकोलॉजिकल सर्विसेज” शुरू किया जा रहा है।

जिसका पंजीकरण 14 जनवरी के बाद शीघ्र किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर  राकेश सिंह ने नशीले पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों तथा युवाओं की जिम्मेदारी पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएन.हक़ ने किया | उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों से सीख लेने एवं युवाओं से नशा-मुक्त स्वस्थ समाज बनाने की अपील की

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव भारती ने किया।स्वागत वक्तव्य सेहत केंद्र इकाई की नोडल पदाधिकारी एवं मनोविज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. विदुषी दीक्षित ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेहत केंद्र के जिला नोडल पदाधिकारी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार ने किया। वहीं इस अवसर पर  

 नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. एके. रंजन, डॉ. शफीकुर रहमान, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. नागेंद्र दास, डॉ. आलोक कुमार पांडेय, डॉ. मनोहर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, डॉ. रूपकथा घोष, डॉ. पूजा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं  सहित एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page