सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यातायात नियमों का पालन क्रियान्वयन सुनिश्चित करें:डीएम
मोतिहारी। 1 से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, सौरभ जोरवाल जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर वर्ष 2025 में घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का निदेश दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं में मुआवजा भुगतान के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। वहीं सभी थानाध्यक्षों को मुआवजा प्राप्त के लिए आवेदकों को आवेदन दाखिल करने के लिए सूचित करने के लिए निदेशित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों/कर्मियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

