निगरानी की टीम ने छौड़ादानो में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
– तुरकौलिया प्रखंड भी रिश्वतखोरी का बड़ा चारागाह
-डिप्टी सीएम सह राजस्व मंत्री पर लोगों की नज़रें टिकी
पूर्वी चंपारण। जिले के छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के धरहरी गांव निवासी शिकायतकर्ता रामबाबू प्रसाद से जमीन से संबंधित परिमार्जन और दाखिल-खारिज के काम के लिए राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार द्वारा पहले 40 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी। काफी मोलभाव के बाद सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ। अलबत्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी विभाग की टीम ने छौड़ादानो अंचल में बड़ी कार्रवाई की है।
गठित टीम ने भेलवा पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथो गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के धरहरी गांव निवासी शिकायतकर्ता रामबाबू प्रसाद से जमीन से संबंधित परिमार्जन और दाखिल-खारिज के कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार द्वारा 40 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी। काफी मोलभाव के बाद सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ।
पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से किया। फलस्वरूप मामले की जांच की गई। जहां आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर निगरानी विभाग ने ट्रैप की रूपरेखा तैयार की। वहीं जब राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया।
उल्लेखनीय है कि डिप्टी सीएम सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा जब से विभाग की कमान संभाले हैं लगातार कर्मचारी सर्किल इंस्पेक्टर सहित अंचल अधिकारी एवं एलआरडीसी पर कार्रवाई तेज कर दी गई है जाहिर है मंत्री के तल्ख आदेश के बाद राजस्व कर्मियों में हड़कंप है, बावजूद यह अपनी बेजा हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चर्चित तुरकौलिया के कर्मचारी कथित रूप से रिश्वतखोरी में लिप्त है स्थानीय अधिकारी भी हमाम में नंगे हैं। इस हलके का कर्मचारी परिमार्जित भूमियों को भी हेर फेर कर पैसा उगाही की फिराक में लगा रहता है। कर्मचारी खासकर रघुनाथपुर बालगंगा लक्ष्मीपुर स्थित जमीन को गैर मजरूआ व बेतिया राज की भूमि बताकर लोगो से अब तक काफी आकूत संपत्ति जमा कर लिया है। स्थानीय लोगों की माने तो इस हल्के का कर्मचारी लोगों को परिमार्जन एवं अन्य कार्यों में अड़ंगा लगाकर लगातार पैसों की वसूली में जुटा हुआ है आश्चर्य इस बात को लेकर है कि इस मामले की शिकायत अंचलाधिकारी से भी करने पर लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है फल स्वरुप लोगों में आक्रोश बढ़ता दिख रहा है ऐसे लोगों को राजस्व मंत्री से बड़ी आस है जाहिर है मंत्री ऐसे भ्रष्ट्र कर्मी सहित संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

