आय का स्रोत नहीं बताने वाले अधिकारियों व कर्मियो पर होगी कार्रवाई: डीएम
मोतिहारी। जिलाधिकारी ने चल अचल प्रॉपर्टी का विवरण नहीं देने वाले कर्मियों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया है। पत्रांक 1250 दिनांक- 20 दिसंबर एवं पत्रांक-48 दिनांक- 06.01.26 द्वारा सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी / सभी कार्यालय प्रधान, पूर्वी चंपारण को चल एवं अचल संपत्ति तथा दायित्वों की विवरणी जमा करने के क्रम में विहित प्रपत्र में पदाधिकारियों / कर्मियों की विवरणी एक्सेल शीट में आई टी प्रबंधक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया था।परन्तु संलग्न सूची में अंकित कार्यालयों से अबतक विवरणी अप्राप्त है।
उक्त विवरणी सोमवार शाम तक आई टी प्रबंधक, पूर्वी चंपारण मोतिहारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपलब्ध कराया जाये, अन्यथा सभी का वेतन अवरुद्ध किया जाएगा।

