डीएम ने किया महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण कार्य की गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के प्रशिक्षणार्थियों से दिए जा रहे प्रशिक्षण के संबंध में पूछताछ की। मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।

