छापेमारी के दौरान महिला की मौत,पुलिस पर लगा आरोप

छापेमारी के दौरान महिला की मौत,पुलिस पर लगा आरोप
Facebook WhatsApp

-छापेमारी करने पहुंची थी नौतन पुलिस

मौत के कारणों की जांच करेंगे डीएसपी:एसपी

पूर्वी चंपारण। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड नंबर आठ में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। उक्त मामले में परिजन का आरोप है कि पुलिस के धक्का देने से महिला की मौत हुई है। बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के धक्का देने से महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान जोगेंद्र महतो की पत्नी बचिया देवी के रूप में हुई है।

मृतका के बेटे ने बताया कि गुरूवार को बेतिया जिले के नौतन थाना की पुलिस रात करीब 12:30 बजे उनके घर पहुंची थी। पुलिस बाइक चोरी के मामले में उनके भाई सतेंद्र कुमार की तलाश कर रही थी। सतेंद्र उस समय घर पर मौजूद नहीं था। परिवार ने पुलिस को बताया कि सतेंद्र के आने पर उसे थाने में हाजिर करा दिया जाएग। इसी दौरान बचिया देवी सीढ़ी पर चढ़ते हुए पुलिस से बातचीत कर रही थीं।

आरोप है,कि नौतन थाना की पुलिस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ी से गिर गई, थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजन नौतन थाना की पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मृतका के परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल के बीच स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि महिला की हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है। पहले भी दो बार उसे अटैक आया था। पोस्टमार्टम के दौरान कोई बाहरी जख्म के निशान सामने नहीं आये है। पूरे मामले को डीएसपी अरेराज देख रहे है। आवेदन के आधार पर जांच कर जरूरी कारवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page