भाजपा मनायेगी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,शिवालयो में विशेष पूजा अर्चना
मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन राज एवं भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि जनवरी 1026 में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
सोमनाथ की इस 1000 वर्षों की सहनशीलता पुनरुत्थान एवं निरंतरता को रेखांकित करने के लिए इस वर्ष को पार्टी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत 10 जनवरी को शिवालयों में भाजपा के नेताओं के नेतृत्व में पूरी जन भागीदारी के साथ मंत्र जप एवं आरती की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोतिहारी के पंच मंदिर में विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह नरसिंह बाबा मठ में विशेष जप एवं आरती करेगे। साथ ही जिले के सभी विधायक जिला, प्रदेश एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी और अन्य सभी जनप्रतिनिधि अपने नजदीकी शिवालयों में इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से करेंगे।

