कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर का डीएम-एसपी  ने अवलोकन किया

कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर परिसर का डीएम-एसपी  ने अवलोकन किया
Facebook WhatsApp


– 17 जनवरी को दुनिया के सबसे उंचे सहस्त्रलिंगम की विधिवत होगी स्थापना
– स्थानीय अधिकारियों को विधि व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश  

मोतिहारी/कल्याणपुर।  जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण परिसर में आगामी 17 जनवरी को स्थापित होने वाले सहस्त्रलिंगम के अवसर पर आयोजित  भव्य कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा सहित विधि-व्यवस्था की तैयारी को लेकर भ्रमण कर जायजा लिया।

जबकि समीक्षोपरांत स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालुगण आएंगे, फलस्वरूप दर्शन में किसी को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखेंगे। अधिकारी द्वय ने स्थानीय प्रशासन को भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पार्किग व्यवस्था के लिए स्थल चिन्हित करने के साथ ही उक्त स्थान  पर फ्लेक्स लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान  उपस्थित आम नागरिकों से भी फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चकिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर, थाना प्रभारी कल्याणपुर सहित प्रोजेक्ट अभियंता उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page