विपक्ष केंद्र के हर अच्छे और जनकल्याणकारी कामों का विरोध कर रहा:राधामोहन

विपक्ष केंद्र के हर अच्छे और जनकल्याणकारी कामों का विरोध कर रहा:राधामोहन
Facebook WhatsApp


– विकसित के श्भारत-जी राम जीश् कानून को लेकर विपक्ष कर रहा है दुष्प्रचार

मोतिहारी। सांसद पूर्व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम केंद्र के हर अच्छे और जनकल्याणकारी कामों का विरोध करना है।

विपक्ष विकसित भारत- जी राम जी कानून को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है। वास्तविकता यह है कि इस कानून से रोजगार बढ़ेगा। वे स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प तब तक पूरा नहीं होगा जब तक गांव विकसित नहीं होंगे।

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गांव को विकसित करने के उद्देश्य से पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जीरामजी कानून गांवों, श्रमिकों और किसानों के हित को देखते हुए लाया गया है। इस योजना से गांव विकसित बनेंगे। मनरेगा जो भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहता था। इस कानून में मनरेगा की कर्मियों को दूर किया गया है।

विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर मनरेगा कानून में बदलाव किया गया है। पहले जहां मनरेगा में श्रमिको को मजदूरी भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। वही अब इस कानून में सप्ताहिक मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया हैै।

उन्होंने कहा कि उक्त योजना में राम शब्द है और भगवान श्रीराम के नाम से भी विपक्ष को तकलीफ हो रही है। मौके पर पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, बिहार मत्स्य आयोग अध्यक्ष ललन सहनी, मोतिहारी नगर निगम के उपमेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, रालोसपा के जिलाध्यक्ष रमेश पासवान, जदयू के वरीय नेता दीपक पटेल एवं अन्य नेतागण मौजूद थे। यह जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page