तुरकौलिया के निमुईया मोड़ के समीप बाइक व साईकिल की टक्कर, वृद्ध की मौत एक जख्मी

तुरकौलिया के निमुईया मोड़ के समीप बाइक व साईकिल की टक्कर, वृद्ध की मौत एक जख्मी
Facebook WhatsApp


-मृतक वृद्ध तुरकौलिया पुरवारी टोला का था रहने वाला
तुरकौलिया।मोतिहारी अरेराज मुख्य पथ में निमुईया मोड़ के समीप मंगलवार को बाइक व सायकल के टक्कर में एक वृद्ध की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि दो युवक जख़्मी हुए है। एक जख़्मी युवक बाइक लेकर भागने में सफल रहा है। जबकि दूसरे सवार को ग्रामीण गंभीर हालत में डॉ अफजल आलम के यहाँ इलाज के लिए भर्ती कराया है। जो जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बढ़हरवा गाँव के बांका साहनी का पुत्र राहुल कुमार है। जबकि मृतक वृद्ध तुरकौलिया पुरवारी टोला का नन्दलाल साह है। घटना के संबंध में ग्रामीण बताते है की नन्दलाल साह सायकल से तुरकौलिया बाजार जा रहे थे।

इसी दौरान मोतिहारी की ओर से बाइक से जा रहे युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बाइक चला रहे युवक गिरने के बाद बाइक उठाकर भागने में सफल रहा। जबकि उसके पीछे बैठा युवक राहुल गंभीर हालत में सड़क पर कराह रहा था। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अगरतर करवाई होंगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page