माकपा ने मोतिहारी में किया ट्रंप का पुतला दहन

माकपा ने मोतिहारी में किया ट्रंप का पुतला दहन
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। वेनेजुएला के राष्ट्रपति एवं उनके पत्नी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा वेनेजुएला में उत्पादित पेट्रोलियम पदार्थ एवं खनिज संपदा पर कब्जा करने के नियत से गिरफ्तार करने के विरुद्ध भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं सीटू ने संयुक्त रूप से पुतला दहन कर प्रतिरोध किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में बलुआ गोलंबर परिसर में प्रतिरोध सभा हुई जिसको संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व विधायक कामरेड रामाश्रय सिंह,ध्रुव त्रिवेदी, अशोक पाठक, शक्ति नाथ तिवारी,संजय गुप्ता,विपिन बिहारी दुबे, वीना देवी,प्रदीप सहनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस गतिविधि का निंदा करते हुए अविलंब वेनेजुएला के राष्ट्रपति एवं उसके पत्नी को रिहा करने की मांग की तथा विश्व में अमन चैन कायम करने हेतु अमेरिका को चेतावनी दिया कि यदि ऐसा कदम उठाया तो तीसरा विश्व युद्ध को निमंत्रण देना साबित होगा। जिससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी।

प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए महिला नेत्री बीना देवी युवा नेता दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, प्रमोद राम ,हमराज हाशमी, फिरोज आलम सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया तथा जुलूस निकालकर ऑटो स्टैंड में ट्रंप का पुतला दहन किया गया एवं साम्राज्य विरोधी नारे लगाते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page