बाजार समिति प्रांगण में र्निमित प्रशासनिक एवं रजिस्ट्रेशन भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
मोतिहारी। कृषि उत्पाद बाजार समिति, मोतिहारी के जीर्णोधार व आधुनिकिकरण निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जीर्णोद्धार/आधुनिकीकरण का कार्य राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक प्रशासनिक भवन एवं एक रजिस्ट्रेशन भवन का निर्माण कराया गया है।

