अधिकारो की रक्षा के लिए छात्रो को दी जा रही लीगल लिटरेसी की जानकारी

अधिकारो की रक्षा के लिए छात्रो को दी जा रही लीगल लिटरेसी की जानकारी
Facebook WhatsApp


–  विधिक सेवा प्राधिकार मोतिहारी के अध्यक्ष ने दी कई महत्वपूर्ण जानकारी
मोतिहारी। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा जारी जनवरी  से दिसंबर 2026 तक के लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम हेतु न्यूनतम कार्य योजना के अनुपालन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के सचिव  नितिन त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके सभा कक्ष में एक विस्तृत समीक्षा एवं योजना बैठक आयोजित की गई।
 

बैठक में जिले के सभी लीगल लिटरेसी क्लब से जुड़े विद्यालयों के नामित शिक्षक, संभाग प्रभारी, तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 में विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली कानूनी जागरूकता शिविरों की रूपरेखा तैयार करना एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही  छात्रों तक सरल एवं व्यावहारिक रूप में इसको पहुंचाने को लेकर आयोजित था।

इस अवसर पर  सचिव  नितिन त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को कानून की बुनियादी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें तथा समाज में फैली कानूनी भ्रांतियों से बच सकें।  लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से छात्रों में कानून के प्रति सकारात्मक सोंच, न्याय तक पहुंच तथा संविधान के मूल्यों की समझ विकसित की जा सकती है। निर्णय लिया गया कि पूरे वर्ष  सभी चिन्हित विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों को  निर्देशित किया गया कि वे लीगल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित G प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रभावी निगरानी एवं मार्गदर्शन किया जा सके। बैठक में शकील अहमद (संभाग प्रभारी), शमीमुल हक, मनीष कुमार, संजीव कुमार, रत्न प्रिय, प्रभात कुमार, रोहित कुमार, राजीव चैधरी सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page