हरसिद्धि के पानापुर रंजीता में प्रशिक्षु डीएसपी ने लगाया जनता दरबार, मिले 19 आवेदन 

हरसिद्धि के पानापुर रंजीता में प्रशिक्षु डीएसपी ने लगाया जनता दरबार, मिले 19 आवेदन 
Facebook WhatsApp

–  अधिकतर भूमि विवाद से जुड़े मामले मिले  

– फरियादियों ने कहा प्रशिक्षु डीएसपी से मिलेगी न्याय

मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर रंजीता पंचायत में सोमवार को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने की। जनता दरबार में अंचलाधिकारी अरविंद चौधरी, बीडीओ गुलशन कुमार,  सरपंच राजू साह एवं मुखिया दशरथ सिंह की उपस्थिति थी। जनता दरबार में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। प्राप्त सभी आवेदनों को निष्पादन के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया। 

प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि जनता दरबार में आए अधिकतर मामले भूमि विवाद से जुड़े थे। फलस्वरूप उस तरह के मामलों को संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया।  उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक देखा गया है कि जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर आम जनता की उपस्थिति कम रह रही है।उन्होंने आम जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार हो या थाना परिसर आए और सीधे हमसे संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान पाए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page