बर्थ डे पार्टी के बहाने महिला को बुलाकर नशा देकर दुष्कर्म का प्रयास
-शहर के छतौनी की घटना, एक गिरफ्तार
मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के एक मकान में बहन के बर्थ डे पार्टी के बहाने महिला को बुलाकर खाना में नशा देकर दुष्कर्म के प्रयास का एक मामला सामने आया है । पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जितेंद्र चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है।
सदर वन के डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहाड़पुर थाना के सोनवल गांव निवासी जितेंद्र चौरसिया है। डीएसपी ने बताया कि तुरकौलिया थाना की एक महिला को जितेंद्र ने अपनी बहन के बर्थ -डे पाटी में शामिल होने के लिए बुलाया था। महिला को लाने के लिए एक चारपहिया वाहन भी भेजा गया था। जिसपर सवार होकर महिला अपने दो वर्ष के बच्चा के साथ छतौनी आ रही थी। रास्ते में उस पर जितेंद्र भी सवार हो गया व उसे छतौनी में एक किराया के मकान में लाया, जहा भोज खिलाया। इस दौरान खाने में नशीला पदार्थ डाल दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई।
महिला को होश आया तो वह अर्द्वनग्न अवस्था में थी। फिर आनन- फानन में वह थाना पहुंच अपने पति को बुलाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को दिए गए आवेदन में जितेंद्र के अलावा पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के बबरीया गांव निवासी प्रकाश यादव को भी आरोपित किया है। जिसके विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है।

