कौशल विकास मिशन के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए तारीख की हुई घोषणा
-15 वर्ष से 59 तक के लोग प्रशिक्षण के लिए मान्य
-नि: शुल्क प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए देना होगा आवेदन
मोतिहारी। बिहार कौशल विकास के तहत मधुमक्खी पालक, मशरूम उत्पादक, माली सह नर्सरी पालक एवं कृषि विस्तार सेवा प्रदाता को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कार्यालय कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) को आवेदन देना होगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 15 वर्ष से 59 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया है कि प्रशिक्षण अवधि 10 दिन/60 घंटे की होगी, जिसमें प्रशिक्षण, अल्पाहार एवं आवासन नि:शुल्क होगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित योग्यता एवं “प्रथम आओ प्रथम पाओ” के आधार पर किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन ऑफलाइन आत्मा कार्यालय में हाथों-हाथ जमा कराया जा सकता है अथवा निबंधित डाक से कार्यालय- परियोजना निदेशक (आत्मा) संयुक्त कृषि भवन, छतौनी मोतिहारी, पिन कोड 845401 को दिया जा सकता है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा)या केंद्र के प्रतिनिधि, मोबाइल संख्या 9931053170 पर संपर्क कर किया जा सकता है। आवेदन विभागीय वेबसाइट https//www.bameti.org से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 24। जनवरी 2026 निर्धारित है।

