नेपाल:सड़क हादसे छह लोगो की मौत,तीन घायल

नेपाल:सड़क हादसे छह लोगो की मौत,तीन घायल
Facebook WhatsApp

वीरगंज। नेपाल के मकवानपुर जिले में एक सड़क हादसे में छह लोगो की मौत हो गई। घटना भीमफेदी गांवपालिका–6 स्थित जुरीखेत में रविवार की शाम में हुई।मिली जानकारी के अनुसार काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।नेपाल पुलिस मृतक व सभी घायलो की पहचान करने में जुटी है।बताया गया कि घटना में टाटा सूमो भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू मार्ग पर जुरीखेत इलाके में सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे।

इनमें छह पुरुष, एक महिला व दो बच्चे शामिल थे। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पुष्कर बोगटी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को हेटौंडा अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान छह लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का हेटौंडा में उपचार जारी है। इनमें से दो की हालत मध्यम बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए हेटौंडा लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क खंड अत्यंत जोखिमपूर्ण है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page