मोतिहारी में जाली नोट छापने की मशीन और अधछपे नोट बरामद,जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी में जाली नोट छापने की मशीन और अधछपे नोट बरामद,जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में जाली नोट छापने की सूचना पर रविवार देर शाम मोतिहारी पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नोट छापने की मशीन, नोट गिनने की मशीन और बड़ी संख्या में पांच सौ रुपये के अधछपे नोट बरामद किए गए,साथ ही जाली नोटों की तस्करी से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है,लेकिन जानकारी के अनुसार सूत्र हाल ही में नेपाल में भारतीय जाली नोट के साथ पकड़े गये तस्करो के इनपुट पर उक्त कारवाई की गई है।छापेमारी में डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस शामिल रहे।

उल्लेखनीय है,कि इसके पूर्व भी जिले में कई बार जाली नोटों की खेप पकड़ी जा चुकी है। कोटवा, छौड़ादानो और बंजरिया थाना क्षेत्रों से पूर्व में जाली नोट बरामद किए गए थे। बंजरिया थाना क्षेत्र के खडवा पुल के पास 5 सितंबर 2024 को पुलिस ने 1.95 लाख रुपये के जाली नोट के साथ नजरे सद्दाम समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था।फिलहाल पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान नही आया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page