रेलवे परिसर में अस्थायी आश्रय स्थल का शुभारंभ
रक्सौल।नगर परिषद अंतर्गत रेलवे परिसर क्षेत्र स्थित पार्क में अस्थायी आश्रय स्थल का शुभारंभ शनिवार को कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, डीएसपी मनीष आनंद, स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
इस दौरान पुष्पा देवी ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा बेसहाराओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। पुरूषों के लिए 30 बेड तथा महिलाओं के लिए 20 बेड के साथ हीटर, पानी, कंबल के अलावा कई सुविधाएं बहाल की गई है।

मौके पर नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, रविरंजन ठाकुर, प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, पंकज कुमार सिंह, सफाई इंस्पेक्टर रामनरेश कुशवाहा, वार्ड पार्षद रवि कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, घनश्याम प्रसाद, समाजसेवी राकेश कुशवाहा, अखिलेश दयाल, ई. दीपेश कुमार नायक, अभिनाश कुमार, बैजू जायसवाल, सागर गुप्ता, स्नेह राहुल, सोनू कुमार, प्रशांत पाठक, हिमांशु रंजन सहित अन्य लोग शामिल थे।

