बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान को लेकर,बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र

बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान को लेकर,बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार राज्य महिला आयोग ने उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहु के बिहार की महिलाओं पर शर्मनाक बयान पर स्वत: संज्ञान लिया है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बयान को अत्यंत निंदनीय और महिलाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाला बताया है। इस बयान से बिहार की हर महिला खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। बयान में साहु ने कहा है कि बिहार में लड़कियां 20-25 हजार रुपये में मिल जाती है।

आयोग का मानना है कि जिस परिवार में स्वयं रेखा आर्या जैसी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री निवास करती हो उसी परिवार के सदस्य द्वारा महिलाओं के प्रति इस प्रकार का आपत्तिजनक बयान दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार राज्य महिला आयोग, पटना इस बयान को बिहार की महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात मानता है। मुख्यमंत्री अपने स्तर से त्वरित कार्रवाई करें। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह बयान दूषित मानसिकता को दर्शाता है। देश के विकास में बिहार की महिलाओं का बड़ा योगदान है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page