बिहार की बेटियों से माफी मांगे भाजपा: राजेश राम

बिहार की बेटियों से माफी मांगे भाजपा: राजेश राम
Facebook WhatsApp

पटना। भाजपा उत्तराखंड सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बेहद ही शर्मनाक बयान दिया कि बिहार में 20-25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं।ये बातें बेहद शर्मनाक एवं घृणित है। भाजपा को अविलंब इस बयान पर बिहार की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए। ये मांग बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने की है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने सार्वजनिक मंच से बिहार की बेटियों की कीमत लगाना और उनके खरीद-फरोख्त की बात करना भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बताने के लिए काफी है। भाजपा नेता लगातार बिहार का अपमान बाहरी प्रदेशों में करते हैं और वैसे लोगों को संरक्षण देते हैं।

उन्होंने उत्तराखंड की चर्चित घटना जिसमें भाजपा के बड़े नेता को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव अंकिता भंडारी नामक महिला पर बनाया गया था, मना करने पर उसे इस कदर परेशान किया गया कि उसकी जान ले ली गई थी। भाजपा नेताओं के सोच पर धिक्कार है और ऐसी घटिया व ओछी सोच बताती है कि भाजपा नेताओं के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।

भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है लेकिन भाजपा नेता बार बार भारतीय संस्कृति का गला घोंटने पर उतारू हैं और महिलाओं को केवल अपमानित और उनके साथ घृणित कृत्य की मंशा पालने वाले बयान और हरकत करते रहते हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page