चुल्हे की चिंगारी से लगी आग में आधा दर्जन घर जलकर राख
– नकदी सहित लाखों की संपत्ति सहित महिला झुलसी
चिरैया। थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में सोमवार की रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में करीब एक लाख रूपये नकदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में उक्त गांव निवासी राजेन्द्र राय, चंद्रिका राय, अमेरिका राय, संतोष राय, मंतोष राय व गिरीश राय का घर जल गया। वहीं घर में रखे अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण सहित कई बकरियां जल गई है। जबकि आग में लौ में गलकर विद्युत तार गिर गया। फलस्वरूप गिरीश राय की पत्नी झुलस गई है।
जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के समय राजेन्द्र राय के घर में खाना बनाया जा रहा था। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए मोटर स्टार्ट कर आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक कुछ स्वाहा हो चुका था। अग्नि पीड़ितों ने चिरैया थाना व अंचल कार्यालय को आवेदन पत्र दिया है।पूर्व मुखिया प्रत्याशी संजय यादव व पैक्स अध्यक्ष अंकुर यादव ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समुचित मुआवजे की मांग की है।

