2026 में मोतिहारी नगर निगम में होगा 1000 करोड़ का काम: उप महापौर
– तीन वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्षदो को किया गया सम्मानित
मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है। इस संबंध में उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने बताया है कि 3 साल पहले नगर निगम का परिणाम आया था। तीन वर्षो में शहर में कई कार्ये कराएं गये। इसी परिपेक्ष्य में पार्षद भवन, बेलबनवा में सभी निगम पार्षद को उप महापौर की ओर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष संजू कुमार निषाद ने की।
उप महापौर ने कहा कि भारत सरकार, बिहार सरकार, नगर विकास विभाग, सांसद राधामोहन सिंह एवं सभी विधायको केे प्रयास से मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। वर्ष 2026 में और तेज गति से विकास होंगे। लगभग 1000 करोड़ की योजनाओं का काम आने वाले वर्ष में होंगे। अध्यक्ष संजू कुमार निषाद ने कहा कि सभी 46 निगम पार्षद विकास के लिए अपने सांसद एवं विधायक गण के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास को तेज गति देंगे।

