सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई, 570 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद
संग्रामपुर। सूखा नशा के खिलाफ संग्रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 570 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मिश्रग्राम गांव में मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनिरुद्ध सिंह, पिता लगन सिंह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान उसके घर से 570 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।
मौके से अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

