महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
मोतिहारी। मोतिहारी नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में चल रहे नाला निर्माण का निरीक्षण महापौर ’प्रीति कुमारी एवं नगर आयुक्त निशांत सिहारा ने किया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक नागमणि सिंह एवं विक्रम प्रशांत मौजूद थे। महापौर के हवाले जारी बयान में बताया गया है कि यह विकासात्मक परियोजना क्षेत्र में बेहतर जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत खोदा नगर, मठिया जीरात एवं अम्बेडकर नगर के नागरिकों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। नगर निगम मोतिहारी शहर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

