धर्म शिक्षा एवं संस्कार का केन्द्र मठ मंदिर: मुरारी पांडेय

धर्म शिक्षा एवं संस्कार का केन्द्र मठ मंदिर: मुरारी पांडेय
Facebook WhatsApp


– हिंदू नवजागरण मंच के तत्वाधान में मंगल मिलन  
पताही।  हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में प्रखंड मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन चम्पापुर शिव मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामुहिक पाठ से हुआ।चार सत्रों धार्मिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। धार्मिक सत्र में मठ मंदिर कि स्थिति पर चर्चा करते हुए नरसिंह बाबा मंदिर के महंत मुरारी शरण पांडेय  ने कहा कि मठ मंदिर पुजा पाठ केंद्र के साथ समाज में धर्म शिक्षा एवं संस्कार निर्माण का केंद्र भी है। इसे ठीक करने कि जिम्मेदारी हिंदू समाज के उपर ही है।

स्वास्थ्य सत्र में जिला उप प्रधान शंभु प्रसाद जायसवाल ने पवनमुक्तासन एवं आंवला के औषधीय गुण पर विस्तार से चर्चा किया। सामाजिक सत्र में विवाह पद्धति में आ रही गिरावट पर प्रखंड प्रधान नवलकिशोर सिंह ने कहा कि विवाह पद्धति में आ रही गिरावट से परिवार और दाम्पत्य जीवन में समस्याएं आ रही है।   मुख्य जिला कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि रामराज्य कि स्थापना हेतु हिंदू नवजागरण मंच समाज में समाज सत्ता एवं धर्मसत्ता के के जागरण के लिए दो कदमों पर काम कर रहा है।  

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page