रक्सौल शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

रक्सौल शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Facebook WhatsApp


-जेसीबी देखते ही मचा हड़कंप
रक्सौल। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती के साथ चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) मनीष कुमार ने किया।

अभियान का उद्देश्य शहर की सड़कों एवं नालों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा जलजमाव की समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाना है। ईओ मनीष कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान मेन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड़, सब्जी मंडी, हाड़ी बाजार, मीना बाजार तक चलाया गया।
अभियान के दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिनाश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव, सफाई इंस्पेक्टर रामनरेश कुशवाहा, ई. दीपेश कुमार नायक, अभय कुमार सिंह, संजय बैठा, नथुनी मियां, मदन ठाकुर, लालबाबू गुप्ता, मो. शालिम सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद के कर्मी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद थे।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page