जिला प्रशासन की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण

जिला प्रशासन की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण
Facebook WhatsApp


मोतिहारी।घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से बचाव को लेकर प्रशासन तत्पर है। प्रशासन की ओर से सुगौली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।  

रेलवे स्टेशन परिसर, अमीर खां टोला सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर सदर एसडीएम निशांत सेहरा, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार उपस्थित थे। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत से वंचित न रहे।


एसडीएम निशांत सेहरा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से  शीतलहर को देखते हुए लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं।  ठंड के इस मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।  

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page