शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
सुगौली। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में तेलहियां से 140 लीटर देशी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि धनही रेलवे पुल के नीचे शराब की खेप बिक्री करने कारोबारी पहुंचा है। तत्पश्चात रेड किया गया, जहां पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे दबोच लिया गया। कारोबारी की पहचान तेलहियां निवासी सुरेश सहनी का पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं शराब व मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया।

