पुलिस ने हत्यारोपी पूर्व मुखिया के पुत्र सहित पांच पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारोपी पूर्व मुखिया के पुत्र सहित पांच पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

चिरैया। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक हत्यारोपी पूर्व मुखिया पुत्र सहित पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपी अभियुक्त की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़तरी मध्य पंचायत के पूर्व मुखिया व खड़तरी गांव निवासी परमहंस भगत के पुत्र शिवम् कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक हरसिध्दि थाना कांड संख्या 616/24 में हत्या के केस के वांछित अभियुक्त है। जिसे पुलिस ने चिरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना हरसिद्धि थाना प्रभारी को दे दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त से मामले की जांच एवं पूछताछ चिरैया कांड में भी की जा रही है।वही एक अन्य मामले में शिकारगंज थाना की पुलिस ने पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिकारगंज थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी रामलाल राय के पुत्र प्रमोद राय,सिरौना गांव निवासी अयोध्या मुखिया के पुत्र ज्योति मुखिया,अम्बरिया गांव निवासी बेचू दास के पुत्र सुनील दास,भागवतपुर भलूवाहिया गांव निवासी रामजतन मिश्र के पुत्र हरि मिश्र एवं पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी बदरी मांझी के पुत्र निहाई मांझी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page