अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
कल्याणपुर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
कोटवा। प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कल्याणपुर के भाजपा विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने अविभाषण में पंडित अटल बिहारी बाजपेयी का देश के लिए दिए गए योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में शिक्षा,सड़करोजगार, किसान और मजदूरों के हित में कई जरूरी काम किए। उनके द्वारा देश में सड़को का जाल बिछा। मध्यान भोजन,अंत्योदय योजना सरीखे किसान क्रेडिट कार्ड को भी जारी किया गया।
जनसंघ से जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए में उनके कार्यों को लोग़ कभी भुला नहीं सकते है । जिला मंत्री हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह ने कहा कि देश के सर्वमान्य नेता थे अटल बिहारी बाजपेयी । विशाल हृदय के धनी पूर्व प्रधानमंत्री की कथनी और करनी बिल्कुल एक समान था। मंडल प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिसके वाणी में विद्वता की झलक हो जिसके गद्द में पद की भाषा हो उसका नाम पंडित अटल बिहारी बाजपेई है। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में जय राम सिंह,जय शंकर सिंह ,सुभाष कुशवाहा, प्रमोद कुमार,केशवम सिंह,सत्येंद्र सहवाग, प्रभुणंदन पटेल अमित कुमार,सिपाही ठाकुर,नंदू यादव,सियावर सिंह आदि शामिल थे।
इस अवसर पर मोहन सहनी,रविन्द्र सिंह अरविंद सिंह निलेश पटेल विजय गुप्ता राजू कुशवाहा मिंटू कुमार गुप्ता राजन गुप्ता हीरालाल प्रसाद राजन पांडेय अर्जुन मुखिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि रंजन सहनी और संचालन विधान सभा संयोजक नवल किशोर भगत ने किया।

