नकली डीजल बनाने वाले तेलकटवा गैंग का खुलासा,50 ड्राम डीजल और केमिकल जब्त

नकली डीजल बनाने वाले तेलकटवा गैंग का खुलासा,50 ड्राम डीजल और केमिकल जब्त
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। भारत नेपाल सीमा से आने वाले तेल टैंकरों की तेल कटिंग गिरोह का रामगढ़वा पुलिस ने शनिवार को सफल उदभेदन किया है।
इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि मोतिहारी डीआइयू की टीम के प्रभारी अमरजीत कुमार सिंह की देख रेख में थाना क्षेत्र के मझरिया एवं आमोदेई में तथा रक्सौल शहर में रामगढ़वा पलनवा व रक्सौल पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए 48 ड्राम तेल एवं 23 ड्राम खाली एवं रक्सौल से 9 ड्राम तेल जब्त किया गया है।


एसडीपीओ ने बताया कि इस सिंडिकेट में 5 कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांच कारोबारियों में रक्सौल निवासी मस्जिद हवारी का पुत्र हाकिम हवारी,एवं रक्सौल थाना के अहिरवा टोला निवासी चीनी राम का दोनों पुत्र भुवन राम एवं शशि कुमार राम, रामप्रसाद राम का पुत्र श्यामबाबू कुमार एवं हारनाही निवासी झुन्ना साह का पुत्र महेश कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार पांचो कारोबारियों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, चार एटीएम कार्ड एवं 20 हजार 3 सौ रुपये नगद बरामद हुआ है।
पुलिस की पूछताछ में कारोबारियों ने बताया कि इस तेल टैंकर कटिंग गिरोह का मुख्य सरगना भुवन राम है जो नेपाली टैंकर के चालकों से सांठगांठ कर तेल कटिंग करता था और इसमें इथेनौल व अन्य केमिकल मिक्स कर नकली डीजल तैयार कर बेचता था।
पुलिस ने बताया कि जिस जमीन पर तेल कटिंग का कारोबार चल रहा था उस जमीन के मालिकों का पड़ताल किया जा रहा है, उन लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
इस टीम में सुगौली इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाण्डेय,रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव साह,पलानवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,एस आई सुमित कुमार, रामेश्वर राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page