चकिया के नये थानेदार ने इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

चकिया के नये थानेदार ने इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


– अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाना जाते है नये इंस्पेक्टर
मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मुफ्फसिल अंचल निरीक्षक मुन्ना कुमार को चकिया थाने की थानेदारी सौंपी है। उनके कार्यो एवं कांड़ो के निष्पादन को लेकर उन्होने ऐसा किया है। जाहिर है कि वे इस आदेश के आलोक में कार्य भी प्रारंभ कर दिए है। परिणाम गत रात्री सामने आया है।
मिली गुप्त सूचना के आधार पर चकिया थाना कांड संख्या 359/24 एवं पांच हजार रूपये के इनामी अभियुक्त अनमोल कुमार पिता अशोक सिंह बांसघाट को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि उक्त अपराधी की खोज पुलिस को थी, जिसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। चकिया थाना क्षेत्र के कोई भी अपराधी अब नहीं बख्शे जायेंगे। उन्होने चेतवानी भरी लहजो में कहा कि इसके पूर्व क्या था, इससे लेना देना नहीं है। दोषी हर व्यक्ति को जेल जाना होगा, जबकि निर्दोष साबित लोगों को पुलिस हर तरह से निजात दिलाने की दिशा में कार्य करेंगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page