10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

10 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने झारखंड के एक वांछित नक्सली को डोंबिवली के पास ठाकुर्ली इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोडराय उर्फ बुधराम (45) के रूप में हुई है।झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

संजय यादव झारखंड के जंगल क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले करीब दस दिनों से ठाकुर्ली में रह रहा था। झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। उसके महाराष्ट्र में आने की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने ठाकुर्ली इलाके में निगरानी शुरू की और उचित अवसर मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया है। एटीएस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिछले दस दिनों से वह ठाकुर्ली में किसके सहयोग से रह रहा था। उसे रहने की जगह किसने उपलब्ध कराई और स्थानीय स्तर पर वह किन लोगों के संपर्क में था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।महाराष्ट्र आने का उद्देश्य क्या था?

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संजय यादव झारखंड से महाराष्ट्र क्यों आया था और ठाकुर्ली में रहने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। क्या उसने महाराष्ट्र में रहते हुए किसी नक्सली गतिविधि की योजना बनाई थी और क्या वह राज्य के अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

झारखंड सरकार द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किए गए नक्सली की ठाणे जिले से गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एटीएस आरोपित की गतिविधियों, संपर्कों और महाराष्ट्र आने के कारणों की गहन जांच कर रही है। अब जांच में आगे कौन-से नए तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page