नहीं रहे होम्योपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.देवाशीष मुखर्जी
महान क्रांतिकारी डा.लंबोदर मुखर्जी के पुत्र थे देवाशीष
– शोक की लहर,लोगो ने जताई संवेदना
मोतिहारी। जिले के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक मृदुल भाषी डॉ. देवाशीष मुखर्जी लंबी बीमारी के बाद शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली। कल ही उन्होंने अपना 81वीं जन्मदिन मनाया था। डॉ. मुखर्जी देश के जाने-माने महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लंबोदर मुखर्जी एवं उषा मुखर्जी के ज्येष्ठ पुत्र थे। डॉक्टर मुखर्जी जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यों में बराबर रुचि रखते थे।
उनकी मृत्यु से जिले के समाजसेवियो, चिकित्सको एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। दुख व्यक्त करने वालों में सांसद एवं विधायक के अलावा चंपारण सांस्कृतिक मोर्चा के डॉ. चंद्रलता झा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. स्वास्ति सिन्हा, पत्रकार चंद्रभूषण पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष किशोर पांडेय, अशोक वर्मा, डॉ. अमरनाथ प्रसाद, अवकाश प्राप्त प्राचार्य शशि कला, राजकुमारी गुप्ता, कौशल किशोर पाठक, रत्नेश कुमार, प्रसाद रत्नेश्वर, अंजनी अशेष, प्रो.खुशनंदन सिंह, प्रो. विजय शंकर पांडेय, अंसारूल हक, प्रभाकर जयसवाल आदि के नाम शामिल है।

