गोपालगंज थावे मंदिर में चोरी के आरोपी का एनकांउटर,माता के मुकुट का हिस्सा बरामद
गोपालगंज।जिले के सुप्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में हुई करोड़ो की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार की सुबह एनकाउंटर के बाद चोरी के एक आरोपी को एनकांउटर के बाद पकड़ा है।जिसके पास से थावे भवानी के मुकुट हिस्सा बरामद किया गया है।
बताया गया है,कि पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद थावे मंदिर में चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची,तो आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई की। पुलिस की गोली से आरोपी इमामुल आलम जख्मी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी की पहचान मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगंज वार्ड नंबर 12 निवासी इजमामुल आलम (21) के रूप में हुई है। फिलहाल वो भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रहता था।
उल्लेखनीय है,कि गोपालगंज के थावे भवानी मंदिर से 17 दिसंबर को 1.08 करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने चोरी के मास्टरमाइंड को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित पहुंचे और पुलिस टीम से मामले की पूरी जानकारी ली और जख्मी आरोपी से पूछताछ की।एसपी ने बताया कि यह मुठभेड़ चोरी के आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान हुई।
बताया गया है,कि पुलिस ने मौके पर अपराधी के पास से चोरी के मुकुट का कुछ हिस्सा बरामद किया है। चोरो ने यह मुकुट मंदिर से लगभग 1500 मीटर दूर छिपाया था,जिसे आरोपी दोबारा लेने आया था।जिसके बाद पुलिस ने उक्त कारवाई की है।

