पंचायत तकनीकी सहायक पीपराकोठी के परफॉर्मेंस में कटौती के आदेश

पंचायत तकनीकी सहायक पीपराकोठी के परफॉर्मेंस में कटौती के आदेश
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। पंचायत तकनीकी सहायक पीपराकोठी के विरुद्ध उप विकास आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए परफॉर्मेंस में कटौती का आदेश जारी किया है। आदेश के आलोक में उनको उक्त प्रखंड से विरमीत करते हुए ग्रामीण कार्य अभिकरण मोतिहारी में कार्य करना होगा। इस संबंध में ग्रामीण पत्रांक/97, 24 नवम्बर को जन प्रतिनिधियों के पत्र को संलग्न करते हुए सूचित किया गया कि रविन्द्र कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक मनरेगा, पीपराकोठी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किया जाता है। इसके अतिरिक्त उनके विरूद्ध मनमानी, आचरण एवं छवि सरकारी कार्य करने के अनुरूप नही करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि रविन्द्र कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक द्वारा लगाए आरोपों के विरूद्ध कोई ठोस आधार एवं साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। लेकिन श्री कुमार पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लगते रहे है।

फलस्वरूप उप विकास आयुक्त ने बिहार रूरल डेवलपमेन्ट सोसाईटी ग्रामीण विकास विभाग, बिहार पटना के पत्रांक-196, 25 दिसम्बर के आलोक में शास्ती (दण्ड) के प्रावधान के तहत कंडिका-01 के उप खण्ड (अ) के अनुसार श्री कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक (मनरेगा), पीपराकोठी के विरूद्ध परफाॅमेंस में कटौती की गई है। साथ ही तीन माह के लिए प्रखंड कार्य क्षेत्र से हटाते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, में प्रतिनियुक्ति की गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page