मोतिहारी सदर प्रखंड के दो उर्वरक दुकानदारों के लाईसेंस निलंबित

मोतिहारी सदर प्रखंड के दो उर्वरक दुकानदारों के लाईसेंस निलंबित
Facebook WhatsApp


-उर्वरक दुकानदारों की लगातार होगी जांच: डीएओ
-किसानों को उर्वरक उठाव की दिशा में विभाग सख्त
मोतिहारी। सदर प्रखंड अंतर्गत ढेकहा के दो उर्वरक दुकानदारों का दुकान की अनुज्ञप्ति को निलंबित करते हुए जबाब-तलब किया है। उक्त कार्रवाई जिला कृषि पदाधिकारी, मनीष कुमार सिंह के दिए गये आदेश के आलोक में जांचोपरांत किया गया है।

जानकारी के अनुसार कृषि पदाधिकारी श्री सिंह के आदेश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सदर ने ढ़ेकहां बाजार स्थित मेसर्स मिश्रा बीज भंडार, संचलाक जय प्रकाश मिश्रा एवं मे. जायसवाल खाद बीज भंडार, प्रेम चन्द्र प्रसाद के उर्वरक प्रतिष्ठान की जांच किया। जांचोपरांत पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान पर डिस्प्ले बोर्ड, मूल्य तालिका एवं बिक्री पंजी सही ढ़ंग से संधारित नहीं है।

नतीजतन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने उसके विरूद्ध प्रतिवेदन जिला कृषि पदाधिकारी को सौंपा। फलस्वरूप दोनों प्रतिष्ठानो को निलंबित करते हुए जबाब तलब किया गया है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच नियमित रूप से की जायेगी।

लिहाजा सभी उर्वरक प्रतिष्ठान उर्वरक नियंत्रण 1985 में निहित निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक की आपूर्ति की जा सके। वहीं उन्होने बताया कि उनके द्वारा खुद चिरैया और ढाका प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page