शारदा कला केन्द्र एवं राइज की ओर से फन फेयर 2025 का भव्य आयोजन
रक्सौल। शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल परिसर में शारदा कला केन्द्र एवं राइज एनजीओ के तत्वावधान में बुधवार को फन फेयर 2025 का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम मनीष कुमार, नप कार्यपालक पदाधिकारी मनीष आनंद, नप उप सभापति पुष्पा देवी, आरडीडी ब्रजेश ओझा, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द काबरा एवं शिखारंजन एवं अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर के साथ किया।
इस अवसर पर शारदा कला केन्द्र तथा ग्रो-जीनियस प्ले स्कूल के विधार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। फन फेयर में तरह-तरह के गेम के साथ चटपटे फास्ट फूड का स्टॉल लगाया गया। फेयर में पावभाजी, मोमोज, पानीपुरी, स्नेक्स चाय के स्टॉल पर खूब लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में निः शुल्क स्वास्थ्य जांच स्टॉल पर हर्बल चिकित्सा पद्धति को लेकर लोगों में जागरूक किया गया। वहीं मेले में आये लोगों को लाभकारी चिकित्सीय परामर्श दी गयी। डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

