ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। इंटेलिजेंस सेटअप 71 बटालियन से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार की रात्रि ,डी;कंपनी कोरैया, 71 बटालियन मोतिहारी और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान टीम ने दो नेपाली व्यक्तियों को पकड़ा, जिनके पास 26 ग्राम (प्लास्टिक के साथ) ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक नेपाली नंबर मोटरसाइकिल हॉन्डा शाइन नंबर प्रदेश 203007 प. 7445, 4100 रुपये नेपाली रूपये 1500 रुपये भारतीय रूपये और एक मोबाइल फोन के साथ  तस्कर को दबोच लिया गया।  
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल के चिकनी गांव निवासी दिलीप राम पिता जोगेंद्र चमार,राजबिहारी राम, पिता  पुण्यदेव राम के रूप मे किया गया उक्त जब्ती गांव कृष्णा चौक कोरैया के पास की गई, जो आईएनबी बीपी नंबर 379/6 से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है। यह खेप भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही थी। पकड़े गए व्यक्तियों और जब्त किए गए पदार्थ को आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन महुआवा को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी एसएसबी के अधिकारियो ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page