देशी शराब व चोरी कीे मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

देशी शराब व चोरी कीे मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


सुगौली।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर देशी चुलाई शराब और चोरी के मोबाइल के साथ कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों और मोबाइल चोरी में संलिप्त आरोपितों में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के गोड़ीगांवा निवासी धर्मेंद्र सहनी, जो पूर्व से दर्ज शराब कांड का नामजद आरोपित था को पुलिस ने शराब मामले में पकड़ा। वहीं पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी महनवा निवासी मनोज महतो तथा सुगौली के सेनुरिया निवासी दिलीप कुमार साह को 130 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, श्रीपुर निवासी रोज मोहम्मद को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही बरामद शराब और मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page