अटल जी कुशल राजनेता और प्रशासक थे,तो महामना मालवीय राष्ट्रनिर्माता
-प्रज्ञा समिति ने मनाई जयंती
मोतिहारी। अटल प्रज्ञा समिति के तत्वावधान में आज नरसिंह बाबा मंदिर प्रागंण में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं महामना मदनमोहन मालवीय जी की जयंती हर्षोल्लास के बीच मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल प्रज्ञा समिति के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुमन मिश्रा एवं मंच संचालन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया। जबकि कार्यक्रम का समापन सामूहिक तुलसी रोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
मौके पर अनिकेत रंजन, सुधांशु कुमार पांडेय, अमित कुमार पांडेय, अश्वनी कुमार द्विवेदी, चुन्नू मिश्रा अधिवक्ता, आलोक तिवारी, जन्मजय मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, अमित कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार पांडेय, अवनीश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, ऋषि कुमार मिश्रा, आदित्य कुमार तिवारी, रंजन कुमार पांडेय, कमलनाथ तिवारी, शिवम कुमार मिश्रा, अमित मिश्रा, स्वर्णिम प्रभात, जय भोला पांडेय, अजय कुमार तिवारी, राजीव कुमार पांडेय एवं सानू कुमार आदि उपस्थित थे।

