ई-किसान भवन में किसान संगोष्ठी सह अटल जयंती का आयोजन
हरसिद्धि।प्रखंड के ई-किसान भवन परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय किसान संगोष्ठी सह भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 वी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद, भाजपा नेता ई. कुंदन पासवान, मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चैहान एवं मार्कण्डेय कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वे एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और सशक्त राष्ट्रनिर्माता थे। उनके द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय आज भी प्रासंगिक हैं।
वहीं मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चैहान ने कहा कि अटल जी काजीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। भाजपा नेता मारकंडे कुशवाहा ने उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील किया।
मौक पर भाजपा नेता प्रदीप कुशवाहा, कृषि समन्वयक कृष्णा गुप्ता, किसान सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह, रंजन सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, बबुआकांत दास, नयन सिंह कुशवाहा अभिषेक कुमार सहित अनेक मौजूद थे।

